पिकअप से 31 कार्टून शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
पिकअप से 31 कार्टून शराब बरामद

पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार

विज्ञापन

अररिया. उत्पाद विभाग की टीम ने जीरोमाइल के समीप से एक बंगाल नंबर की वाहन से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि उत्पाद विभाग टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की वेस्ट बंगाल के सिल्लीगुड़ी से एक पिकअप से विदेशी शराब की खेप अररिया की ओर जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए अररिया-सिल्लीगुड़ी मार्ग एनएच 327 ई बैरियर चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, तभी उक्त वाहन को रोकने का इशारा किया तो वह तेज गति से भागने लगा, लेकिन उत्पाद विभाग टीम ने पीछा किया तो जीरोमाइल के समीप गाड़ी खड़ी कर वहां तस्कर फरार हो गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब वाहन की तलाशी ली गयी तो पिकअप वाहन के अंदर छिपाकर रखे 31 कार्टून में बंद 285 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इस संदर्��� में वाहन मालिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा. छापेमारी टीम में पुअनि शिवज्ञान कुमार, सअनि रंजित कुमार, सअनि लालचंद्र महतो, सअनि अजय कुमार व मद्य निषेद्य सिपाही शामिल थे.

———

हत्याकांड का दूसरा आरोपित गिरफ्तार

अररिया. नगर थाना पुलिस ने राजेंद्र ऋषिदेव हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त मो इस्तियाक को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि गैयारी वार्ड संख्या 16 निवासी राजेंद्र ऋषिदेव की आपसी विवाद में धारदार हथियार से वार हत्या कर दी थी. घटना की गंभीरता को देखते सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में डीआईयू व नगर थानाध्यक्ष के साथ एक टीम गठित किया गया. हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को मो इब्राहिम को पूर्व में हीं गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दूसरा अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसें रविवार की रात उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया. जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन