30 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Dec 2025 9:42 PM
विज्ञापन
तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन
पलासी.पलासी पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कलियागंज के दीपनगर स्थित रेलवे पुल के समीप एक बोरा से 30 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. जबकि इस दौरान कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. मामले को लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
36 बोतल नेपाली शराब बरामद
पलासी. पलासी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धपड़ी गांव में छापामारी कर सुरेंद्र यादव के घर से विभिन्न ब्रांड के 36 बोतल नेपाली शराब जब्त कर लिया गया. वहीं कारोबारी सुरेंद्र यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. इस बाबत पुअनि इस्लामुद्दीन के लिखित बयान पर पलासी थाना में फरार कारोबारी सुरेंद्र यादव गांव धपड़ी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया किफरार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही फरार कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










