कार से 153 लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
कार से 153 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने गुप्त सूचना की कार्रवाई

विज्ञापन

अररिया. नगर थाना पुलिस ने जीरोमाइल के समीप से जब्त किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. जानकारी अनुसार नगर पुलिस को सूचना मिली थी एक पटना नंबर कार से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बंगाल से अररिया के रास्ते किसी अन्य जिला ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए नगर थाना पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को प्राप्त सूचना से अवगत कराते हुए जीरोमाइल एनएच 27 ई पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस को देखते ही कार सवार एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. जबकि कार चालक को पुलिस हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड के 153 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. मौके से मुजफ्फरपुर निवासी शिवजी कुमार को गिरफ्तार किया गया. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार चालक से आवश्यक पूछताछ की जा रही.व प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन