सुंदरनाथ धाम में 143 बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

Published at :16 Feb 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सुंदरनाथ धाम में 143 बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार

नेपाल से भी आये थे श्रद्धालु

विज्ञापन

-8- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा रविवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में अहले सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ लगी रही. इस अवसर पर 18 हजार से अधिक की संख्या में जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. सुंदरी मठ न्यास समिति के प्रबंधन के अनुसार महंत सिंहेश्वर गिरि ने बताया कि दैनिक प्रातःकालीन पूजा के बाद सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए शिव-पार्वती मंदिर का कपाट खोल दिया गया. तब से संध्या चार बजे तक लोगों ने जलाभिषेक किया. हर-हर महादेव, जय बाबा सुंदरनाथ के जयकारे से वातावरण गूंजता रहा. वहीं सुंदरी मठ न्यास समिति के प्रणव गुप्ता, विजय केशरी, एचके सिंह, रामदेव सरदार, मनोज भगत, रामप्रसाद शर्मा व भानू सिंह, छोटू साह सुबह से ही भक्तों की सुविधा में लगे रहे. शनिवार की रात्रि को ही पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई करा दी गई थी. फिर रविवार को भी सफाई कार्य चलता रहा. कमेटी के लोगों ने बताया कि 143 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया. भारतीय मूल के सिवाय नेपाल से भी बड़ी संख्यां में श्रद्धालु धाम पर आए. सुरक्षा की कमान मंदिर के प्रहरी व कुआड़ी थाना की पुलिस ने संभाला. मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कमेटी की व्यवस्था की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन