एक्सपायर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक
Updated at : 07 Jun 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर के फटने की घटनाएं जिले में तेजी से बढ़ रही है. बीते सोमवार को शहर के शिवपुरी मुहल्ला निवासी नरेश यादव के घर में सिलिंडर फटने के कारण उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि घटना में किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई. लेकिन इससे […]
विज्ञापन
अररिया : खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर के फटने की घटनाएं जिले में तेजी से बढ़ रही है. बीते सोमवार को शहर के शिवपुरी मुहल्ला निवासी नरेश यादव के घर में सिलिंडर फटने के कारण उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि घटना में किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई.
लेकिन इससे पहले की ऐसी कई घटनाओं में सिलिंडर फटने के कारण गृहस्वामियों को किसी गंभीर हादसे का शिकार होना पड़ा है. दरअसल ऐसी घटनाओं के लिए घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं में जागरूकता की कमी को भी एक वजह के तौर पर देखा जाता है. खाने-पीने के सामान व दवाओं के एक्सपायर होने की बात अक्सर सुनी जाती है. लेकिन इसी तरह घरेलू उपयोग में आने वाला गैस सिलिंडर भी एक्सपायर होते हैं. इस संबंध में लोगों के पास जानकारी का अभाव है.
सिलिंडर में लिखा होता है एक्सपायरी डेट
दवा व खान-पान के सामानों की तरह सभी गैस सिलिंडर पर उसका एक्सपायरी डेट एक निर्धारित कोड के रूप में अंकित होता है. उपयोग में लाये जाने से पहले सिलिंडर का एक्सपायरी डेट की जांच सुरक्षा के लिहाज से जरूरी होता है. सिलिंडर बनाने के दौरान ही प्लांट में ही इसकी एक्सपायरी डेट लिखी जाती है. सिलिंडर का एक्सपायरी डेट ए, बी, सी, डी के रूप में लिखी होती है. अक्सर डिस्ट्रब्यूटर्स से गैस लेते समय उपभोक्ताओं की नजर इस पर नहीं जाती.
इधर कंपनी के अधिकारी व एजेंसी कर्मी को यह बखूबी पता होता है. जानकारों की मानें तो सिलिंडर पर लिखा कोड ए जनवरी से मार्च के तीन महीनों के युग्म को दर्शाता है. तो बी अप्रैल से जून, सी जुलाई से सितंबर व डी अक्तूबर से दिसंबर महीनों के युग्म को दर्शाता है. इस कोड के आगे अंकों में साल का जिक्र होता है. प्लांट में गैस रिफिलिंग के दौरान कई बार एक्सपायर सिलिंडर भी भूलवश उपभोक्ताओं तक पहुंच जाते हैं. जानकारों की मानें तो सिलिंडर फटने की एक वजह एक्सपायर सिलिंडर का इस्तेमाल भी हो सकता है.
एक्सपायरी वर्ष को दर्शाते हैं सिलिंडर में लिखे अंक : गैस एजेंसी के मालिकों के मुताबिक सिलिंडर के ऊपरी हिस्से में बड़े अक्षरों में अंग्रेजी अल्फाबेट के ए, बी, सी व डी बोल्ड अक्षरों में लिखे होते हैं. इसके आगे अंकों में साल का जिक्र होता है. यानि अगर किसी सिलिंडर पर ए-15 लिखा है. तो इसका मतलब है कि मार्च 2015 तक ही सिलिंडर का उपयोग मान्य है. इसी तरह सिलिंडर पर अगर डी-20 लिखा हो तो इसका मतलब होगा कि सिलिंडर का उपयोग दिसंबर 2020 तक ही मान्य है.
कोड- महीना
ए- जनवरी से मार्च
बी – अप्रैल से जून
सी- जुलाई से सितंबर
डी- अक्तूबर से दिसंबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




