ePaper

महिला को चाकू से गोद अधमरा कर नहर के समीप फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Updated at : 07 May 2019 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
महिला को चाकू से गोद अधमरा कर नहर के समीप फेंका, दुष्कर्म की आशंका

अररिया : बिहार के अररिया में ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सगुणा गांव की रहनेवाली एक महिला को चाकू से गोदकर अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के मटियारी नहर के समीप फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने अधमरी हालत में महिला को मंगलवार की अलसुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया में ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सगुणा गांव की रहनेवाली एक महिला को चाकू से गोदकर अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के मटियारी नहर के समीप फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने अधमरी हालत में महिला को मंगलवार की अलसुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसे देखने एसडीओ व डीडीसी भी अस्पताल गये थे. होश में आने के बाद महिला थानाध्यक्ष ने पीड़िता का बयान लिया है.

पीड़िता के भाई मो अमन ने बताया कि बहन की शादी सगुणा निवासी मो सलाउद्दीन से हुई थी. वह छह बच्चों की मां है. दो साल पहले बहन के पति की मौत हो गयी. वह ससुराल में ही रहकर गुजारा करती है. उसका मायके गांव बलबात वार्ड संख्या 10 में है. उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर बहन के भैंसुर का बेटा फकरा उर्फ फकरुद्दीन ने फोन कर मटियारी बुलाया था. साथ में आधार कार्ड भी लाने कहा था.

फकरुदीन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है. उसने कहा कि वह दिल्ली से सोमवार को ही मटियारी आया है. पीड़िता फोन पर बुलावा मिलने पर वहां चली गयी. फकरुद्दीन मेरी बहन को दिल्ली चलने का दवाब दे रहा था. वह मंगलवार अलसुबह अधमरा व घायल हालत में नहर के समीप मटियारी में मिली. ग्रामीणों की सूचना पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं, घटना में दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है. अवैध संबंध की भी बात की भी चर्चा दबी जुबान से हो रही थी. मामले में पीड़िता के भैंसुर के बेटे फकरुद्दीन पर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पीड़िता की स्थिति काफी गंभीर है. उसके शरीर के कई हिस्सों सहित नाजुक स्थानों में भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया है.

मामले में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि फकरुद्दीन के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है. फकरुद्दीन चाहता था कि पीड़िता दिल्ली में रहकर काम करे. लेकिन पीड़िता दिल्ली जाना नहीं चाहती थी. इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि बेरहमी से चाकू मारा गया है. फकरुद्दीन पीड़िता के भैंसुर का बेटा है. पुलिस इस मामले मेंआगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन