ePaper

महादलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दर्द से कराहते हुए पहुंची घर

Updated at : 02 Sep 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
महादलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म, दर्द से कराहते हुए पहुंची घर

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिये अपने घर से निकली महादलित नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया. जिसमें कहा गया है कि पीड़िता घर से शाम आठ बजे […]

विज्ञापन

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिये अपने घर से निकली महादलित नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया. जिसमें कहा गया है कि पीड़िता घर से शाम आठ बजे शौच के लिये निकली थी. उसी समय गांव के ही मो. सिंटू ने जबरन उसे पकड़ लिया. मुंह में कपड़ा ठूस दिया और फिर बगल के खेत में ले जा कर दुष्कर्म किया. दर्द से कराहती वह घर आकर परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी.

परिजन जब आरोपित के घर शिकायत करने गये तो मो. कालू और मो. ओवेस ने गाली देते हुए उसे भगा दिया. इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंच कर आरोपि के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन