स्काॅर्पियो की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चे की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

अररिया : एनएच 57 के लहठोरा के निकट सड़क पार कर रहा एक 12 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार से आ रही स्काॅर्पियो की चपेट में आ गया. इस दुर्घटना में बालक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी गयी. सूचना […]

विज्ञापन

अररिया : एनएच 57 के लहठोरा के निकट सड़क पार कर रहा एक 12 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार से आ रही स्काॅर्पियो की चपेट में आ गया. इस दुर्घटना में बालक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों द्वारा लहठोरा के निकट लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया. इधर सड़क जाम की सूचना पाकर नगर थाना के सअनि मदन सिंह, राम सुंदर सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे व आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया.

इस दौरान ग्रामीणों ने वाहन का पीछा कर करियात कैंप के पास से स्काॅर्पियो वाहन संख्या बीआर 38 एच 3858 को पूर्णिया जलालगढ़ पुलिस के सहयोग से कब्जे में ले लिया. स्काॅर्पियो के चालक राघोपुर सुपौल निवासी दुर्गानंद मंडल को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए स्काॅर्पियों को अररिया नगर थाना लाया. जानकारी अनुसार 12 वर्षीय मतीन पिता मुजफ्फर आलम वार्ड संख्या 05 लहठोरा पंचायत चातर निवासी सड़क पार कर रहा था. इसी क्रम में अररिया से पूर्णिया की और जा रही स्काॅर्पियो मतीन को कुचलते हुए भाग गयी.
उक्त वाहन का पीछा स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किया गया. करियात कैंप के पास उक्त वाहन को पूर्णिया जलागढ़ पुलिस की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया. हालांकि चालक बार-बार अपने आप को निर्दोष बता रहा था.
आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने एक घंटे तक किया एनएच 57 जाम
नगर थाना पुलिस के आश्वासन पर माने लोग स्काॅर्पियो को किया जब्त
एक घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
इधर बालक की मौत की खबर फैलते ही आस-पास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर एनएच 57 को जाम कर दिया. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीण वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे. इस बीच सूचना मिली कि स्काॅर्पियो को करियात कैंप के पास पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ. मृत बालक के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इधर घटना की सूचना पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि मो वाजुद्दीन, पंसस प्रतिनिधि दिलवर पासवान, पूर्व सरपंच मो इलियास आलम, मो इनायत, मो हरीस आदि ने परिजनों को समझा बुझ कर सड़क जाम हटाने में पुलिस की मदद की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन