बाइक चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बहादुरगंज : क्षेत्र में आये दिन हो रही बाइक चोरी की घटना पर जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम ने व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है एवं नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक से वाहन चोरी की घटना पर विराम लगाने हेतु पुलिसिया शख्त कारवाई किये जाने का आग्रह किया है. मौके पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष फैयाज […]
विज्ञापन
बहादुरगंज : क्षेत्र में आये दिन हो रही बाइक चोरी की घटना पर जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम ने व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है एवं नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक से वाहन चोरी की घटना पर विराम लगाने हेतु पुलिसिया शख्त कारवाई किये जाने का आग्रह किया है.
मौके पर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष फैयाज आलम ने बताया कि तकरीबन दो महीने के दौरान अकेले बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से से दो दर्जन से भी ज्यादा बाइक की चोरी हो चुकी है. घटना में संलिप्त गैंग के चोरों के दुस्साहस का हाल यह है कि एक ही रात में एक ही घर से तीन बाइक को वे उड़ा ले गये.
बाबजूद इसके थाने की पुलिस ऐसे किसी भी मामले में संलिप्त गैंग का उदभेदन नहीं कर सकी.शातिर चोरों के विरुद्ध सख्ती नहीं हो पाने की वजह से उनके कारनामे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है़ परिणाम सामने है कि बाइक चोरों के आतंक से वाहन मालिक परेशान है़ पूर्व चेयरमैन श्री आलम ने बाइक चोरी की वारदात पर अंकुश के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक से ठोस पहल का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










