समाज में भय का माहौल पैदा करने वाला अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : समाज में भय व आतंक का वातावरण बना कर रखने वाले बगुलाहा पंचायत के घरबंधा गांव से एक कथित अपराधी को रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पूर्णिया द्वारा निर्गत वारंट को लेकर गुरूवार की संध्या मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप बगुलाहा पंचायत के […]

विज्ञापन

रानीगंज : समाज में भय व आतंक का वातावरण बना कर रखने वाले बगुलाहा पंचायत के घरबंधा गांव से एक कथित अपराधी को रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पूर्णिया द्वारा निर्गत वारंट को लेकर गुरूवार की संध्या मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप बगुलाहा पंचायत के घरबंधा गांव निवासी जय कुमार सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष किंग कुंदन व एएसआई वृंद कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से गौरव को गिरफ्तार करने सफलता पायी. एएसआई फहीमुद्दीन अंसारी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को गौरव को न्यायिक हिरासत में पुर्णिया भेज दिया गया. रानीगंज थाना से निर्गत निगरानी कार्यवाही के अनुसार गौरव का अपराधिक इतिहास कई थाना में दर्ज है. हालांकि हाल में अपराधिक गतिविधियों में गौरव की सक्रियता की बात सामने नहीं आयी है.

फिलहाल वे पूर्व के सभी मामले में जमानत पर है. पूर्णिया के एक मामले में निर्गत वारंट को लेकर गौरव की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी अनुसार आर्म्स एक्ट व लूट की घटना में कहीं न कहीं गौरव का नाम कुख्यात अपराधी के तौर पर सामने आया है. लूट को लेकर आठ नवंबर 2010 को भरगामा थाना कांड संख्या 116/10, बनमंखी थाना कांड संख्या 128/10 व आर्म्स एक्ट सहित संगीन अपराध को लेकर 10 जून 2006 को रानीगंज थाना कांड संख्या 167/06 दर्ज किया गया था. निगरानी कार्यवाही में गौरव की मौजूदगी के कारण समाज में भय व आतंक का वातावरण बने रहने की चर्चा की गयी है. वहीं वहीं कभी भी किसी अप्रिय आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन