फकीर का दर्द : थानाध्यक्ष ने घर में घुस पीटा बोले घर खाली करो, हम कहां जाएं हुजूर ?
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
किसी खास व्यक्ति के प्रभाव में आकर घर से बेदखल करने के लिए परेशान करने का थानाध्यक्ष पर लगाया आरोप अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के बसैठी वार्ड संख्या 11 निवासी एक फकीर परिवार पुलिसिया जुल्म से खासा परेशान है. उनका आरोप है कि बौंसी थानाध्यक्ष व स्थानीय गजेंद्र साह पिता मुसहरू साह उन्हें उनके […]
विज्ञापन
किसी खास व्यक्ति के प्रभाव में आकर घर से बेदखल करने के लिए परेशान करने का थानाध्यक्ष पर लगाया आरोप
अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के बसैठी वार्ड संख्या 11 निवासी एक फकीर परिवार पुलिसिया जुल्म से खासा परेशान है. उनका आरोप है कि बौंसी थानाध्यक्ष व स्थानीय गजेंद्र साह पिता मुसहरू साह उन्हें उनके घर से जबरन निकालने के लिए मारपीट करते हैं. घर खाली करने का दबाव बनाते हैं. इस बात से परेशान जरीना खातुन पति अहमद साह ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि वे 23 सितंबर 1991 से ही उक्त जमीन पर रह रहे हैं.
वह जमीन उनके पति को छेदी विश्वास पिता सालदेव विश्वास से मिला था. इस बीच 29 अप्रैल 2018 को बसैठी निवासी गजेंद्र साह पिता मुसहरू साह बौंसी थानाध्यक्ष रामाशंकर के साथ लगभग एक दर्जन पुलिस बल के साथ उनके आंगन में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करने लगे. इस क्रम में पुलिस द्वारा उनके घर में लगा टट्टी, आलमीरा, बक्सा आदि निकाल कर फेक दिया गया. पति अहमद साह ने जब रोका तो गजेंद्र साह व थानाध्यक्ष मिलकर उन्हें पीटने लगे. मारपीट के डर से पीड़िता व उनके बेटी, पुतोह सभी भागकर जंगल में छिप गये.
इधर, उनके पति को जख्मी हालत में छोड़कर पुलिस उनके घर का सामाना ट्रैक्टर में लादकर चली गयी. वे लोग आंगन में पहुंचे व पति को इलाज कराने के लिए पूर्णिया ले गये. पीड़िता ने कहा है कि वे व उनके परिजन पुलिस के डर से खौफजदा हैं. पति के स्वास्थ्य में जब सुधार हुआ है तो वे एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगानी पहुंची हैं.
कहते हैं बौंसी
प्रभारी थानाध्यक्ष
इस संबंध में पूछे जाने पर बौंसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं हैं. बौंसी थानाध्यक्ष बाहर गये हुए हैं. वे इस मामले की जांच के बाद ही कुछ कह पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










