सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने को कटिबद्ध : कृषि वैज्ञानिक डॉ जावेद
अररिया : अगले पांच सालों में कृषकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड कृषि कार्यालयों में किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन बुधवार को किया गया. कर्मशाला में भाग ले रहे किसानों को कृषि विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसमें 2022 तक किसानों की आमदनी […]
अररिया : अगले पांच सालों में कृषकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड कृषि कार्यालयों में किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन बुधवार को किया गया. कर्मशाला में भाग ले रहे किसानों को कृषि विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसमें 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर विचार किया गया.
कर्मशाला में कृषि पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, उद्यान व अन्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध सरकारी प्रावधान की जानकारी किसानों को दी. इसके अलावा प्रखंड स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले कृषकों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें सम्मानित करने, कृषि क्षेत्र में उनके कार्यों का आम किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कारगर कार्यनीति पर विचार किया गया.
जिला कृषि कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय कर्मशाला का उद्घाटन कुसियारगांव के मुखिया धमेंद्र यादव व रामपुर कोदरकट्टी के मुखिया प्रतिनिधि, शहजाद आलम, कुसियारगांव के सरपंच संजय यादव ने सामूहिक रूप से किया. कार्यक्रम में डीओ मनोज कुमार, आत्मा के निदेशक संजय कुमार, केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ एके सिन्हा, जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर साफी, बीसीओ जर्नादन कुमार ने उपस्थित किसान व विभागीय कर्मी को उत्पादन की बेहतर विधियों व किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर एसी प्रबुद्ध भारती, गौतम कुमार गौरव, असीत कुमार, मो मेराज समीम, अरूण कुमार राय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुमन कुमार, अबु सुफियानकी सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










