वज्रपात से एक की मौत, तीन घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जोकीहाट : महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसेल पंचायत के बलुआ गांव में शनिवार की संध्या ठनका ठनके से एक सोलह साल की युवती की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार शनिवार को हो रही मुसलाधार बारिस के साथ-साथ काफी जोर से बादल गरज रहा था. इसी दौरान ठनका गिरने से बलुआ गांव निवासी वसीम की 16 […]
विज्ञापन
जोकीहाट : महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसेल पंचायत के बलुआ गांव में शनिवार की संध्या ठनका ठनके से एक सोलह साल की युवती की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार शनिवार को हो रही मुसलाधार बारिस के साथ-साथ काफी जोर से बादल गरज रहा था. इसी दौरान ठनका गिरने से बलुआ गांव निवासी वसीम की 16 वर्षीय पुत्री शोला प्रवीण की मौत उसके चपेट में आने से हो गयी.
अररिया प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को ठनका गिरने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. रविवार को ठनका गिरने से रानीगंज प्रखंड के बिस्टोरिया निवासी नीलम देवी पति प्रमोद ऋषिदेव, गोपलपुर निवासी ललित मेहता पिता फुलानंद मेहता व विनोद कुमार पिता लालू प्रसाद अपने घर में काम कर रहा था. इसी दौरान ठनका गिरने से इसकी चपेट में सभी लोग आ कर घायल हो गये. आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद विनोद कुमार को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










