आमने-सामने की टक्कर में हो सकती थी बड़ी घटना
अररिया : अररिया-बहादुरगंज एनएच 327 ई पर बुधवार को जिस प्रकार से शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग के वाहन पर आमने-सामने की टक्कर मारी, उससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस दुर्घटना में उत्पाद विभाग की टीम बाल-बाल बच गयी. सुबह का समय था. तस्कर दोनों वाहनों के साथ तेज गति से अपने गंतव्य की […]
अररिया : अररिया-बहादुरगंज एनएच 327 ई पर बुधवार को जिस प्रकार से शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग के वाहन पर आमने-सामने की टक्कर मारी, उससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस दुर्घटना में उत्पाद विभाग की टीम बाल-बाल बच गयी. सुबह का समय था. तस्कर दोनों वाहनों के साथ तेज गति से अपने गंतव्य की तरफ जा रहे थे.
इसी क्रम में उत्पाद विभाग के पहले वाहन को चकमा देकर तो स्काॅर्पियो पर सवार तस्कर निकल गये. लेकिन इस दौरान आगे की तरफ से उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया. इस क्रम में स्काॅर्पियो पर सवार तस्करों ने भी उत्पाद विभाग के वाहन को ठोकर मारकर कर निकलने का प्रयास किया. जबकि साहस का परिचय देते हुए उत्पाद विभाग की टीम भी वाहन के रास्ते से नहीं हटी. नतीजा दोनों वाहन में जोरदार टक्कर हुआ. जब तक तस्कर सभल पाते पीछे की तरफ से आ रही उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन से उतरकर दो वाहन समेत उस पर सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इधर वाहन के आमन-सामने की टक्कर में उत्पाद विभाग की वाहन भी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस टक्कर में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










