बिहार : ‘अररिया में उन्माद भड़काने की कोशिश’

Updated:
विज्ञापन

पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि अररिया में एक सोची-समझी साजिश के तहत सांप्रदायिक उन्माद भड़काने की कोशिश की गयी. सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अररिया लोकसभा उपचुनाव के बाद सांप्रदायिक बयान दिया. भाजपा के चुनाव हारने के बाद उनका यह बयान कि अररिया ‘आतंकवाद’ का गढ़ बन जायेगा, […]

विज्ञापन
पटना : भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि अररिया में एक सोची-समझी साजिश के तहत सांप्रदायिक उन्माद भड़काने की कोशिश की गयी. सबसे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अररिया लोकसभा उपचुनाव के बाद सांप्रदायिक बयान दिया. भाजपा के चुनाव हारने के बाद उनका यह बयान कि अररिया ‘आतंकवाद’ का गढ़ बन जायेगा, बेहद निंदनीय है. महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों के गैर जिम्मेदाराना बयान से अररिया में सांप्रदायिक सौहार्द की भावना बिगड़ी.
इसके बाद एक वीडियो प्रचारित की गयी, जिसमें पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने की आवाज सुनायी पड़ी. भाकपा-माले राज्य सचिव ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की ही तर्ज पर वीडियो को बिना जांचे-परखे वायरल किया गया और बजरंग दल व हिंदुवादी संगठनों द्वारा उसका इस्तेमाल सांप्रदायिक उन्माद भड़काने में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन