नीतीश कुमार कुर्सी के खातिर भूल गये संघ मुक्त भारत बनाने का संकल्प : तेजस्वी

अररिया : संविधान बचाओ न्याय यात्रा में अररिया पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को नेताजी स्टेडियम में अपने भाषण में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री पर जम कर प्रहार किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की हालात नाजुक है. संविधान बदलने का प्रयास किया जा रहा है. पूरे देश में […]
अररिया : संविधान बचाओ न्याय यात्रा में अररिया पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को नेताजी स्टेडियम में अपने भाषण में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री पर जम कर प्रहार किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की हालात नाजुक है. संविधान बदलने का प्रयास किया जा रहा है. पूरे देश में नफरत का जहर घोला जा रहा है. राजस्थान में एक अल्पसंख्यक की हत्या जला कर दी गयी. वीडियो वायरल हुआ. यूपी में झंडा फहराने पर दंगा हो गया.
पूर्व डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि विरोध करने वालों को दबाया जा रहा है. सेकुलर ताकतों को गोलबंद करने के मुहिम में लगे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल में डाल दिया गया. परिवार के तमाम सदस्यों पर मुकदमा किया जा रहा है. उन्होंने ओजपूर्ण लहजे में कहा कि इतने के बावजूद न तो लालू प्रसाद डरने वाले हैं और न ही तेजस्वी. मिट जाना पसंद होगा, लेकिन संविधान बदलने का प्रयास करने वाले भाजपा-आरएसएस नीत केंद्र सरकार का विरोध करते रहेंगे.
नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा गया बिहार को विशेष राज्य देने की मांग. कहां गया संघ मुक्त भारत बनाने का संकल्प. कुर्सी पाने की खातिर वे जनता से मिले मेनडेट को अपमानित करते हुए भाजपा की गोद में जा बैठे. दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर हमला हो रहा है. अपराध चरम पर है. क्या यही है सुशासन. उन्होंने सीमांचल गांधी तसलीमउद्दीन की मौत से आये खालीपन पर बोलते हुए कहा कि आने वाले उपचुनाव में उनके अधूरे ख्वाब को पूरा करने राजद प्रत्याशी को जिता कर भेजने का आह्वान किया. अपरोक्ष तौर पर उन्होंने सरफराज आलम को संभावित प्रत्याशी बताते हुए कहा कि उनके अधूरे ख्वाब को पूरा करने आपका आशीर्वाद व समर्थन चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




