आरइपीएल एजेंसी को िमली है जिम्मेदारी 11 दिसंबर तक विभाग को सौंपनी है सूची

Updated:
विज्ञापन

आरइपीएल एजेंसी को िमली है जिम्मेदारी 11 दिसंबर तक विभाग को सौंपनी है सूची शिथिलता. एचएफ योजना के तहत आवेदन के लिए आज से लगेगा वार्ड वार कैंप एजेंसी की लेटलतीफी के कारण निर्धारित अवधि के अंदर सभी वार्डों में कैंप लगाना मुश्किल दिख रहा है. एजेंसी द्वारा 11 दिसंबर तक 09 वार्डों में किया […]

विज्ञापन

आरइपीएल एजेंसी को िमली है जिम्मेदारी 11 दिसंबर तक विभाग को सौंपनी है सूची

शिथिलता. एचएफ योजना के तहत आवेदन के लिए आज से लगेगा वार्ड वार कैंप
एजेंसी की लेटलतीफी के कारण निर्धारित अवधि के अंदर सभी वार्डों में कैंप लगाना मुश्किल दिख रहा है. एजेंसी द्वारा 11 दिसंबर तक 09 वार्डों में किया जा सकेगा कैंप का आयोजन
अररिया : एचएफए योजना के लाभ प्राप्त करने को लेकर लाभुकों के आवदेन प्राप्ति करने के लिए वार्ड वार कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग द्वारा आरपीइएल एजेंसी को दी गयी है. उक्त एजेंसी के कर्मी पंकज कुमार ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देते हुए 06 दिसंबर से वार्डों में कैंप आयोजित करने का आदेश प्राप्त किया है. एजेंसी के कर्मी ने बताया कि वे प्रत्येक दिन तीन वार्डों में आमसभा का आयोजन कर आवास योजना से वंचित लाभुकों का आवेदन प्राप्त करेंगे.
उन्होंने 06 दिसंबर से 08 दिसंबर तक जिन वार्डों में आमसभा करना है इसकी सूची भी नगर परिषद कार्यालय को समर्पित कर दिया है. नप कार्यालय द्वारा एजेंसी द्वारा निर्धारित किये गये वार्डों की तिथिवार सूची संबंधित नगर पार्षद को सौंप दिया है. कार्यालय द्वारा दिये गये सूची में 06 दिसंबर को वार्ड संख्या 01, 02 व 04 में, 07 दिसंबर को वार्ड संख्या 05, 06 एवं 07 में वही आठ दिसंबर को वार्ड संख्या 09, 10 एवं 11 में कैंप आयोजित करने की सूचना संबंधित नगर पार्षदों को सौंपी गयी है. शनिवार व रविवार होने के कारण कैंप का आयोजन नहीं किया जायेगा.
पार्षद हैं परेशान, कहा बढ़ाया जाये समय : नगर विकास विभाग का निर्देश है कि नप बोर्ड 11 दिसंबर तक हर हाल में चौथे फेज की सूची नप बोर्ड से पारित करारक भेज दें. इधर निर्धारित अवधि तक एजेंसी द्वारा 09 वार्डों में ही कैंप का आयोजन संभव दिख रहा है. इसके बाद शेष बचे वार्डों के पार्षद उहापोह की स्थिति में हैं. पार्षद सुमित ठाकुर, दीपा आनंद, नूर आलम उर्फ टिपू, पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मंडल उर्फ बबलू मंडल, शशिभूषण झा, गुड्डू खान नवाब, राजा नवाब, बबलू मीर आदि ने बताया कि नप द्वारा माइकिंग कराकर नप क्षेत्र के लाभुकों से आवेदन प्राप्त किये जाने की सूचना दी गयी थी.
इस बीच संबंधित एजेंसी द्वारा कैंप का आयोजन किये जाने की सूचना दी गयी है. एजेंसी द्वारा विभाग के निर्धारित अवधि के अंदर कैंप का आयोजन कर पाना असंभव दिख रहा है. ऐसी परिस्थिति में लाभुकों के चयन में पारदर्शिता बरते जाने पर भी संशय उत्पन्न हो रहा है. अगर एजेंसी को शिविर ही आयोजित करना था तो वे पहले से ही तिथि का निर्धारण करते. इस प्रकार से बहुत सारे वार्डों के लाभुक इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं. उन्होंने विभाग से आवेदन प्राप्त करने की तिथि बढ़ाने की मांग की है.
एजेंसी द्वारा देरी किये जाने के कारण 11 दिसंबर तक सूची समर्पित कर पाना मुश्किल : इओ
कार्यपालक पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार वार्डों में कैंप आयोजित करने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी को पत्र निर्गत करने के साथ ही दी गयी थी. लेकिन एजेंसी द्वारा जिस प्रकार से कैंप आयोजित करने में लेटलतीफी बरती गयी है उसके आधार पर 11 दिसंबर तक सभी वार्डों में कैंप का आयोजन हो पाना मुश्किल दिख रहा है. उन्होंने बताया कि 06 दिसंबर से एजेंसी वार्डों में कैंप का आयोजन शुरू कर रहा है. एक दिन में तीन वार्डों में कैंप का आयोजन कर लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर पाना थोड़ा कठिन है.
जबकि विभाग का निर्देश है कि चयनित लाभुकों की सूची नप बोर्ड से पारित कराकर 11 दिसंबर तक हर हाल में नगर विकास विभाग को समर्पित कर दें. एजेंसी द्वारा अल्प समय में सभी वार्डों में कैंप का आयोजन कर पाना मुश्किल दिख रहा है. हालांकि इस मसले पर विभाग के अग्रेतर निर्देश की प्रतीक्षा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन