जहर का प्रयोग न करें मछली पालक

Updated:
विज्ञापन

अररिया : विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष समारोह का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र में बीस उत्कृष्ट मत्स्य पालक किसानों को सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र के वरीय वैज्ञानिकों ने वर्तमान में मत्स्य पालन के महत्व पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि […]

विज्ञापन

अररिया : विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष समारोह का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र में बीस उत्कृष्ट मत्स्य पालक किसानों को सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र के वरीय वैज्ञानिकों ने वर्तमान में मत्स्य पालन के महत्व पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि जिले में मछली की खपत की तुलना में इसका उत्पादन कम है. इसके उत्पादन की असीम संभावना जिले में मौजूद हैं.

केवीके के मत्स्य वैज्ञानिक आरके जलज ने कहा कि दुनिया भर में मत्स्य संसाधन का दोहन हो रहा है. मछली की कई प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं. मछुआरों से छोटी मछली को नदी से नहीं निकालने और उन्हें कम से कम एक प्रजनन का मौका उपलब्ध कराने की बात उन्होंने कही, ताकि मछली की कई प्रजातियों को बचा कर रखा जा सके. मछली पकड़ने के लिए बारूद और जहर के प्रयोग से बचने की सलाह उन्होंने दी. मौके को संबोधित करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी एलबी साफी ने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाब निर्माण की कई विभागीय योजनाएं संचालित की जा रही है. मछली पालक किसानों को बेहतर ट्रेनिंग उपलब्ध कराया जा रहा है.

इस क्रम मछली पालक किसान कत्तन लाल विश्वास ने मछलियों के आहार निर्माण के लिए उचित मात्रा में खाद व उर्वरक के इस्तेमाल की बात कही. दूसरे किसान प्रमोद झा ने मत्स्य हैचरी के निर्माण का प्रस्ताव मत्स्य अधिकारी के समझ रखा. समारोह के समापन पर मीठे पानी में मछली पालन को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण भी केवीके में आरंभ किया गया. इसमें मदनपुर गम्हरिया के 25 युवकों को शामिल किया गया है. मोके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ जावेद इदरिश, डॉ भीके मिश्रा, डॉ अनिल कुमार, केवीके कर्मी अमित आनंद, मनीष कुमार के अलावा कृषक मो तकजुल, मो निषाद, अवधेश सिंह, युगेश सिंह, सुनील कुमार सहित मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन