अभियान चला कर अपराधियों को करें गिरफ्तार
फारबिसगंज: फारबिसगंज के नव पदस्थापित डीएसपी मनोज कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में ही अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में डीएसपी श्री कुमार ने लंबित कांडों व सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा करने के उपरांत मौजूद थानाध्यक्षों एवं कनीय पुलिस पदाधिकारियों […]
फारबिसगंज: फारबिसगंज के नव पदस्थापित डीएसपी मनोज कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने कार्यालय कक्ष में ही अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में डीएसपी श्री कुमार ने लंबित कांडों व सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं की समीक्षा करने के उपरांत मौजूद थानाध्यक्षों एवं कनीय पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला कर फरारी वारंटियों एवं फरार कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी करें.
बढ़ रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने तथा उत्पाद अधिनियम, नशीली दवाओं के कांडों पर कारगर रूप से अंकुश लगाने के लिए उन्होंने निर्देश दिया. डीएसपी श्री कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी अपने अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाएं .
इस मौके पर मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप पासवान, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, जोगबनी थानाध्यक्ष गौतम कुमार, नरपतगंज थानाध्यक्ष महेश कुमार, फुलकाहा थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव, सिमराहा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, बथनाहा थानाध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार, घुरना थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बसमतिया थानाध्यक्ष सदानंद साह, सअनि अभय शंकर सिंह सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










