सफाईकर्मी की गिरफ्तारी से उठने लगे सवाल

Updated:
विज्ञापन

कैसे लोग करायें घर-नाला की सफाई अररिया : चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस ने दो ऐसे चोर को पकड़ा, जो नगर परिषद में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता है. ये सभी डोर-टू-डोर कचरा उठाव का काम भी करता है और घरों की रेकी भी करता है कि कौन-कौन सा घर बंद […]

विज्ञापन

कैसे लोग करायें घर-नाला की सफाई

अररिया : चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस ने दो ऐसे चोर को पकड़ा, जो नगर परिषद में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता है. ये सभी डोर-टू-डोर कचरा उठाव का काम भी करता है और घरों की रेकी भी करता है कि कौन-कौन सा घर बंद है. उसी समय बंद घरों को निशाने पर लेने का प्लानिंग कर बैठता है. फिर रात होते ही घटना कर डालता है. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में पूरी दास्तान को उगला. इससे पूर्व भी डीटीओ कार्यालय में कंप्यूटर, यूपीएस सहित अन्य सामानों की चोरी करने के आरोप में सफाई कर्मी संतोष मलिक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था. सबसे अहम कि गिरफ्तार किये गये
सफाई कमियों के परिजन भी सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना में सफाई कर्मी का काम करते हैं. ऐसे में शहर के वासिदों के बीच यह चर्चा शुरू हो गयी है कि लोग किस सफाई कर्मी पर विश्वास करे या फिर न करे. लोगों में उफाओह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है कि कैसे अब लोग घर-द्वार या फिर नाली वगैरह की सफाई करायेंगे. सफाई के नाम पर रेकी करना और घटना को अंजाम देकर मानो इन चोरों ने तमाम सफाई कर्मियों के माथे पर कलंक का टीका तो लगा ही दिया है. लोग हलकान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन