मुख्यालय से अपहृत नाबालिग अमृतसर से बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : मुख्यालय से अपहृत एक नाबालिग युवती को रानीगंज पुलिस ने अमृतसर के वृंदावन कॉलोनी से बरामद करने में सफलता पायी है. साथ ही नाबालिग के अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को पूछताछ के बाद अपहर्ता को थानाध्यक्ष ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं अपहृता के […]
विज्ञापन
रानीगंज : मुख्यालय से अपहृत एक नाबालिग युवती को रानीगंज पुलिस ने अमृतसर के वृंदावन कॉलोनी से बरामद करने में सफलता पायी है. साथ ही नाबालिग के अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को पूछताछ के बाद अपहर्ता को थानाध्यक्ष ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं अपहृता के चिकित्सकीय जांच व संबंधित न्यायालय में 164 के बयान को लेकर महिला पुलिस के साथ अररिया लेकर गये.
मालूम हो कि हसनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी विनय मोहन सरकार ने अपने नाबालिग पुत्री के अपहरण को लेकर 21 सितंबर को रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बहला-फुंसला कर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप हसनपुर पंचायत के ही वार्ड संख्या तीन निवासी जय कुमार यादव के 25 वर्षीय पुत्र चंदन यादव पर लगाया था. घटना को लेकर थाना में कांड संख्या 345/17 दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही थानाध्यक्ष किंग कुंदन की अगुआई में मामले के अनुसंधानकर्ता एसआइ देवेंद्र हांसदा अपहृता के बरामदगी व आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयासरत थे.
इसी दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर 20 अक्तूबर को एसआइ श्री हांसदा ने काफी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से अमृतसर के वृंदावन कॉलनी से अपहृता को बरामद कर लिया. साथ ही मौके से अपहरणकर्ता चंदन को भी पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










