खुलने हैं छह सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र, प्रक्रिया में विलंब

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले के लिए एक अच्छी खबर ये है कि जिले के लिए सरकार ने छह सौ से अधिक नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की स्वीकृति दे दी है. पर प्रक्रिया में ही विलंब हो रहा है. बताया जाता है कि देरी का कारण बाढ़ है. गौरतलब है कि जिले में फिलहाल दो हजार से […]

विज्ञापन

अररिया : जिले के लिए एक अच्छी खबर ये है कि जिले के लिए सरकार ने छह सौ से अधिक नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की स्वीकृति दे दी है. पर प्रक्रिया में ही विलंब हो रहा है. बताया जाता है कि देरी का कारण बाढ़ है. गौरतलब है कि जिले में फिलहाल दो हजार से कुछ अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. वहीं जिला आइसीडीएस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने मिनी केंद्र सहित कुल 656 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की स्वीकृति दे दी है.

नवस्वीकृत केंद्रों में 608 आंगनबाड़ी केंद्र व 48 मिली केंद्र शामिल हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार रानीगंज प्रखंड में सबसे अधिक 113 व फारबिसगंज में सबसे कम 28 केंद्र स्वीकृत किये गये हैं. जबकि रानीगंज के साथ साथ नरपतगंज में भी नौ-नौ मिनी केंद्र को स्वीकृति मिली है. वैसे नरपतगंज में नवस्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 107 है. वहीं फारबिसगंज में सबसे कम दो मिनी केंद्र की स्वीकृति मिली है. इसी प्रकार जोकीहाट में 86, भरगामा व पलासी में 66-66, अररिया में 53 व सिकटी में 45 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हुए हैं, जबकि कुर्साकांटा में केवल 44 आंगनबाड़ी केंद्र व तीन मिनी केंद्र स्वीकृत हुए हैं.

जहां तक मिनी केंद्रों का सवाल है जोकीहाट के लिए सात, पलासी व भरगामा के लिए पांच-पांच, सिकटी व अररिया के लिए चार चार व कुर्साकांटा के लिए तीन मिनी केंद्र स्वीकृत किये गये हैं. बताया जाता है कि अन्य कई जिलों में केंद्रों पर नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पर जिले में आयी बाढ़ के कारण प्रक्रिया शुरू होने में विलंब हुआ है. उम्मीद जतायी जा रही है कि छठ पर्व के तुरंत बाद आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
नवस्वीकृत केंद्रों की संख्या
प्रखंड अतिरिक्त केंद्र मिनी केंद्र
रानीगंज 113 09
जोकीहाट 86 07
भरगामा 66 05
सिकटी 45 04
अररिया 53 04
फारबिसगंज 28 02
कुर्साकांटा 44 03
नरपतगंज 107 09
पलासी 66 05
कुल 608 48
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन