जोगबनी में व्यवसायी पर जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जोगबनी़ : रविवार की संध्या मुहर्रम के जुलूस की आड़ में रविवार को धर्मशाला रोड स्थित चावल व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. घायल व्यवसायी की शोर सुनकर जब आस पास के लोग दौड़कर आये तो हमलावर लोगों को आते देख गोली चलाते हुए खेत की ओर भाग […]
विज्ञापन
जोगबनी़ : रविवार की संध्या मुहर्रम के जुलूस की आड़ में रविवार को धर्मशाला रोड स्थित चावल व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. घायल व्यवसायी की शोर सुनकर जब आस पास के लोग दौड़कर आये तो हमलावर लोगों को आते देख गोली चलाते हुए खेत की ओर भाग गये. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जोगबनी पुलिस ने घायल चावल व्यावसायी रामविलास साह को इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल भेजा. इस संबंध में चावल व्यवसायी ने बताया कि वे और उनके पिता अपनी दुकान पर बैठकर ताजिया के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान जुलूस की भीड़ का फायदा उठाकर प्रेमलाल यादव तथा एक और युवक जिसे वे नहीं पहचानते हैं ने उनके ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया.
अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागा लेकिन वे सभी भी उनके पीछे पीछे उनकी दुकान के अंदर घुस गये. लेकिन भीड़ को इकट्ठा होते देख सभी हमलावर गोली चलाते हुए भाग निकले. हमले में रामविलास साह के सिर पर गंभीर चोट आयी है तथा उनके हाथ की एक अंगुली कट गयी है. घायल व्यावसायी को इलाज के लिए फारबिसगंज भेज दिया गया है. इधर जोगबनी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने गोली चलाने की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










