105 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

अज्ञाज तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 105 किलो गांजा बरामद किया गया. वहीं तस्कर मौके पर से फरार हो गया. 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कार्य क्षेत्र बाह्य सीमा चौकी ए समवाय फुलकाहा के बीओपी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव ग्वालपुछरी गांव में भारतीय सीमा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-184 के समीप से 105 किलो गांजा जब्त कर बथनाहा पुलिस को को सुपुर्द कर दिया. वहीं बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन