विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों की हुई भागीदारी

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : मुख्यमंत्री के आने की खुशी में एक तरफ जहां पीड़ित मन ही मन मुस्कुरा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक दल के लोग मुख्यमंत्री को अपनापन का एहसास दिलाने में लगे थे. हालांकि सुरक्षा के नजरिये से कुछ चिन्हित लोगों को ही मुख्यमंत्री के करीब जाने का मौका मिल पाया. लेकिन दूर […]

विज्ञापन

रानीगंज : मुख्यमंत्री के आने की खुशी में एक तरफ जहां पीड़ित मन ही मन मुस्कुरा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक दल के लोग मुख्यमंत्री को अपनापन का एहसास दिलाने में लगे थे. हालांकि सुरक्षा के नजरिये से कुछ चिन्हित लोगों को ही मुख्यमंत्री के करीब जाने का मौका मिल पाया. लेकिन दूर से ही सही मुख्यमंत्री के सामने अपनी उपस्थिति दिखलाने में सभी लगे थे. राहत शिविर का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ देर के लिए राहत सामग्री से संबंधित पैकेट वितरण करने विद्यालय परिसर के बाहर बनाये गये स्थल पर पहुंचे. जहां सभी का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री ने कुछ पीड़ितों को अपने हाथों से राहत का पैकेट दिया. सहायता पहुंचाने के मामले में एक भी पीड़ितों को छुटने नहीं देने की बात मुख्यमंत्री ने कही है.

मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष पप्पू अजीम, जदयू जिलाध्यक्ष संजय राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संचिता मंडल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राय उर्फ पुतूल राय, युवा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ सरदार, श्रमिक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष शंकर मंडल, भाजपा के बसैठी मंडल अध्यक्ष संजय झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कलानंद सिंह, स्थानीय मुखिया स्वेता सिंह, मुखिया पति विनोद कुमार सिंह उर्फ रिंटू सिंह, अजय झा, पप्पू सिंह, शिवशंकर सिंह, राजू मंडल व अजीत सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन