हर गली-मोहल्ले में बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिला में बाढ़ की भीषण स्थिति गंभीर हो गयी है. परमान नदी में आये उफान से पूरा शहर जलमग्न हो गया है. अररिया-बहादुरगंज सड़क दो स्थानों पर कट गयी है. इस कटान के समय पार कर रहे तीन बच्चे व एक महिला पानी में बह गये. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. […]

विज्ञापन
अररिया : जिला में बाढ़ की भीषण स्थिति गंभीर हो गयी है. परमान नदी में आये उफान से पूरा शहर जलमग्न हो गया है. अररिया-बहादुरगंज सड़क दो स्थानों पर कट गयी है. इस कटान के समय पार कर रहे तीन बच्चे व एक महिला पानी में बह गये.
इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक की जान बच गयी है. इधर कुर्साकांटा प्रखंड में दो लोगों के बाढ़ में बह जाने की खबर है. जोकीहाट से पूरब सड़क के कटने से चार लोग इसमें बह गये. इसमें तीन अभी भी लापता हैं. जबकि एक की जान बचा ली गयी. बिजली आपूर्ति बाधित रहने से मोबाइल भी बंद है. लोग एक-दूसरे का हाल-चाल भी नहीं ले पा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन