स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंगे कई कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

प्रभात फेरी के साथ-साथ होगा फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट भी अररिया : जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह छह बजे अररिया हाई स्कूल से शहर में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसमें विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी स्कूल के बच्चे शामिल […]

विज्ञापन

प्रभात फेरी के साथ-साथ होगा फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट भी

अररिया : जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसे लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह छह बजे अररिया हाई स्कूल से शहर में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसमें विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी स्कूल के बच्चे शामिल होंगे. प्रभात फेरी के सफल संचालन का दायित्व आदर्श मध्य विद्यालय ककुड़वा व आदर्श मध्य विद्यालय अररिया बाजार के प्राधानाध्यापक को सौंपी गयी है. झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित होगा.
जहां जिला के प्रभारी मंत्री द्वारा सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस क्रम में बीएमपी, एसएसबी, जिला सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी, गृह रक्षा वाहिनी, स्काउट गाइड के संयुक्त पैरेड को सलामी दी जायेगी. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सिविल सर्जन अररिया को पैरेड स्थल पर प्राथमिक उपचार व एंबुलेंस के साथ चिकित्सक दल के प्रतिनियुक्ति की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन