अररिया : 40 लाख का हिरण का सिंग जब्त

Updated:
विज्ञापन

सिकटी : एसएसबी 52 वीं बटालियन के लेटी कैंप के जवानों ने शनिवार की रात लगभग 11 बजे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 162 के समीप हिरण का सिंग जब्त किया. जब्त सिंग की कीमत 40 लाख रुपये है. सिंग को अररिया वन विभाग को सौंप दिया गया. एसएसबी के जवान शनिवार रात भारत-नेपाल […]

विज्ञापन

सिकटी : एसएसबी 52 वीं बटालियन के लेटी कैंप के जवानों ने शनिवार की रात लगभग 11 बजे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 162 के समीप हिरण का सिंग जब्त किया. जब्त सिंग की कीमत 40 लाख रुपये है. सिंग को अररिया वन विभाग को सौंप दिया गया. एसएसबी के

जवान शनिवार रात भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पीलर संख्या 162 के समीप भारतीय क्षेत्र में नाका गश्ती कर रहे थे. गश्ती का नेतृत्व पार्टी कमांडर एसआइ चंदन नाथ कर रहे थे.
इसी क्रम में जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर आ रहा है. जवानों ने जैसे ही उसे रुकने का आदेश दिया, वह अपने सिर पर रखे बोरा को फेंक कर भाग निकला और फिर नेपाल की ओर चला गया. जवानों ने जब बोरे की तलाशी ली, तो उसमें हिरण का सिंग पाया गया. सिंग की जब्ती सूची बना कर वन विभाग को सौंप दिया गया. 52 वीं बटालियन के द्वितीय सेनानायक आर के राजेश्वरी ने बताया कि जवानों ने बड़ा काम किया है.
भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन