शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर पुलिस हिरासत से हुआ फरार
नरपतगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बगीचा के समीप शनिवार की शाम गिरफ्तार तस्कर पुलिस हिरासत से रविवार को फरार हो गया. उसे फुलकाहा थाना पुलिस ने 20 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया था. इस दौरान तस्कर की बाइक भी जब्त की गयी थी. रातभर फुलकाहा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रहा […]
नरपतगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बगीचा के समीप शनिवार की शाम गिरफ्तार तस्कर पुलिस हिरासत से रविवार को फरार हो गया. उसे फुलकाहा थाना पुलिस ने 20 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया था. इस दौरान तस्कर की बाइक भी जब्त की गयी थी. रातभर फुलकाहा थाना में पुलिस अभिरक्षा में रहा तस्कर रविवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. फरार तस्कर तेजनारायण दास पिता स्व अशोक दास पथराहा घूरना का निवासी है. पुलिस ने उसके फरार होने के बाद दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










