शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लूंगा एतिहासिक फैसला: रितेश राय
अररिया. नव निर्वाचित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चयन की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. चुनावी नतीजों के आने के बाद लगभग 16 दिनों से चले आ रहे मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के जोड़-तोड़ के कयासों पर भी विराम लग गया. इस बीच सीमांचल कंस्ट्रक्शन के […]
उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि नौजवान मुख्य पार्षद के रूप में चयन होने के बाद रितेश राय शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे. अफसाना प्रवीण व पूर्व उप मुख्य पार्षद द्वारा किसी भी प्रकार के विद्वेष की भावना को त्याग कर रितेश राय को पार्षद पद के लिए अपना समर्थन देने के लिए दोनों को धन्यवाद दिया. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत ने कहा कि मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चयन गंगा जमुना तहजीब की मिशाल साबित हुई है.
नव निर्वाचित मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय ने कहा कि मेरी जीत समस्त अररिया वासियों की जीत है. वे नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए कृत संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि वे शहर के विकास को नया आयाम देंगे. शहर को स्वस्थ्य व सुंदर बनाने के लिए वे एतिहासिक फैसले लेंगे. जिसके लिए शहरवासी उन्हें लंबे असरे तक याद रखेंगे. वहीं पूर्व उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने कहा कि तन, मन व धन से उन्होंने नगर परिषद के हित के लिए अच्छे कार्य को संपादित किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कठोर परिश्रम व कई लोगों के त्याग और बलिदान के बाद रितेश राय को मुख्य पार्षद बनाने का सपना साकार हुआ है. जिसका निर्वहण वे शहर हित में करेंगे. मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक भगत, अविनाश आनंद, अरुण मिश्र, बबलू मंडल, रंधीर सिंह, संजय सिंह, विजय जैन, रिंकू वर्मा, सुमित ठाकुर, अविनाश सिंह, रिंकू सिंह, पूर्व पार्षद कमाले हक, रजनिश सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










