वज्रपात से एक मरे,एक जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुखद. आसमान से बरसी आफत जिले के दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी वहीं एक लोग घायल हो गये. घटना से गांव में मातम का माहौल है. भरगामा : मौजहा गांव में सोमवार की सुबह वज्रपात से 55 वर्षीय सूर्य नारायण प्रसाद यादव की मौत हो […]
विज्ञापन
दुखद. आसमान से बरसी आफत
जिले के दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी वहीं एक लोग घायल हो गये. घटना से गांव में मातम का माहौल है.
भरगामा : मौजहा गांव में सोमवार की सुबह वज्रपात से 55 वर्षीय सूर्य नारायण प्रसाद यादव की मौत हो गयी. घटना से गांव में मातम का माहौल है. घटना की सूचना पर बीडीओ रेखा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू् यादव, सीओ महेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. मृतक जनाधिकार पार्टी के नेता रविभूषण के चाचा थे.
घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की सुबह को रही बारिश के दौरान सूर्य नारायण यादव अपने घर में थे. इसी बीच ठनका उनके घर के बगल में गिरा. इसके चपेट में आने से तत्क्षण ही उनकी मौत हो गयी. वहीं शंकरपुर वार्ड नंबर छह निवासी उद्यानंद यादव के बैल की मौत ठनका से हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










