पोखर में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत

परिजनों में मचा कोहराम
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत के वार्ड संख्या 07 में पोखर में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक छात्र में रेवाही पंचायत के वार्ड 7 निवासी मो मोजिब पिता मो सोएब बताया जा रहा है. घटना के बाद जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को छात्र घर के समीप ही था इसी बीच पोखर में डूब गया. घटना के बाद परिजनों के काफी खोजबीन के बाद पोखर से शव बरामद किया गया. घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी. वहीं सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










