वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 18 May 2026 7:14 PM

विज्ञापन

रोड जाम होने के कारण लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया रोड जाम सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया स्थित नेशनल हाईवे 27 पर सोमवार को एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को दोनों ओर से जाम कर दिया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात बाधित हो गया. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 6 निवासी मो हसाबुल के 10 वर्षीय पुत्र सोहेल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोहेल सड़क किनारे खड़ा होकर घर जाने के लिए सड़क पार करने का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े बालक सोहेल को ठोकर मार दी. इस हादसे में सोहेल की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-27 को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पोठिया एनएच-27 के समीप लगातार भारी वाहन गलत दिशा में चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी स्थान से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गलत दिशा से आ रही वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन