अररिया के नगरीय क्षेत्रों में 10 मिनट का ”ब्लैकआउट” मॉकड्रिल
Author Praphull bharti
Updated:
विज्ञापन

अररिया के नगरीय क्षेत्रों में 10 मिनट का ‘ब्लैकआउट’ मॉकड्रिल
विज्ञापन
”शेयर एंड ब्लैक अवेयर” थीम पर आयोजित हुआ अभ्यास, शाम सात बजे अंधेरे में डूबे रहे शहर
अररिया. संभावित आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की शाम नगर परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉकड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. निर्धारित समयानुसार शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक शहर सहित सभी नगरीय क्षेत्रों में पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बंद रही. इससे पूरे इलाके में 10 मिनट तक अंधेरा छाया रहा. मॉकड्रिल का आयोजन शेयर एंड ब्लैक अवेयर की थीम के तहत किया गया. इसकी सफलता को लेकर जिलाधिकारी विनोद दूहन व पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से आवश्यक निर्देश जारी किये थे. बिजली विभाग ने निर्धारित अवधि तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी. जबकि स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं चालू रखने व खिड़कियों को काले पर्दों से ढंकने का निर्देश दिया गया था. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बताया कि इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आम लोगों में आपदा के समय सुरक्षित व संयमित रहने की क्षमता विकसित करना है. उन्होंने कहा कि अंधेरे या आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुव्यवस्थित तरीके से कार्य करना बेहद जरूरी है. मॉकड्रिल के दौरान सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभायी. जिला प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में आम नागरिकों के सहयोग की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास भविष्य में किसी भी संभावित आपदा या सुरक्षा चुनौती के दौरान बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में सहायक होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










