पूर्णिया में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की बढ़कर संख्या गयी दो
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 11:24 PM
जिले में एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज पाया गया है. इस प्रकार, पूर्णिया में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव पाया गया 25 वर्षीय युवक पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत सरसौनी गांव का रहने वाला है.
पूर्णिया : जिले में एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज पाया गया है. इस प्रकार, पूर्णिया में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव पाया गया 25 वर्षीय युवक पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत सरसौनी गांव का रहने वाला है. पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मंगलवार की देर शाम यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में 283 सैंपल की जांच करायी गयी जिसमें 277 निगेटिव पाये गये हैं.
इनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि चार की रिपोर्ट अभी आना बाकी है. डीएम ने बताया कि इससे पहले रामबाग के संक्रमित व्यक्ति की तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है. याद रहे कि इसी संक्रमित व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी दी. डीएम ने बताया कि अब पूर्णिया में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गयी है. डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जलालगढ़ में मिला पॉजिटिव मरीज डोर टू डोर सर्वे में पाया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद सारे एहतियाति कदम उठाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










