ePaper

मौसम खराब होने से पटना एयरपोर्ट अस्त-व्यस्त, 10 विमान रद्द, कई देर से उड़े, ट्रेनें भी चली लेट

Updated at : 07 Jan 2022 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम खराब होने से पटना एयरपोर्ट अस्त-व्यस्त, 10 विमान रद्द, कई देर से उड़े, ट्रेनें भी चली लेट

गुरुवार को 10 विमान रद्द रहे, जबकि एक दर्जन विमान देर से उड़े. खराब दृश्यता की वजह से पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान आधे घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे उतरा.

विज्ञापन

पटना. मौसम की वजह से विमानों के ऑपरेशन पर काफी असर पड़ रहा है. सुबह में दृश्यता कम होने से विमानों की लैंडिंग नहीं हो रही है. गुरुवार को 10 विमान रद्द रहे, जबकि एक दर्जन विमान देर से उड़े. खराब दृश्यता की वजह से पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान आधे घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे उतरा.

साढ़े दस बजे के बाद विमानों का उड़ान हुआ. दिल्ली से पटना आने-जानेवाली विस्तारा की फ्लाइट के अलावे दिल्ली की गो एयर व इंडिगो विमान रद्द रहे. विमानों के लेट होने से एयरपोर्ट पर यात्री सहित उसे रिसिव करने वाले परेशान रहे.

रद्द विमानों के बारे में यात्रियों को पहले से सूचत कर दिया गया. विस्तार की यूके 717 व 718 पटना-दिल्ली, इंडिगो की 6इ 2078 व 6इ 2079, गो एयर की जी8143 व जी8144, जी8 873 व जी8 874 पटना-बेंगलुरु, जी8 231 व जी8132 पटना-दिल्ली विमान रद्द रही.

इसके अलावा स्पाइसजेट की एसजी 8721 दिल्ली, एसजी 731 हैदराबाद, एसजी3724 अमृतसर व एसजी 768 बेंगलुरु, इंडिगो की 6इ 6719 हैदराबाद, 6इ5003 दिल्ली, 6इ 5373 मुंबई , गो एयर की जी8 274 बेंगलुरु सहित अन्य विमान देर से उड़े.

सीमांचल ढाई घंटे व मगध पौने घंटा लेट

कोहरा की वजह से गुरुवार को नयी दिल्ली से आनेवाली सीमांचल ढाई घंटे व मगध एक्सप्रेस पौने घंटा लेट रही. विक्रमशीला के रद्द रहने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. श्रमजीवी एक्सप्रेस 40 मिनट, संपूर्ण क्रांति 25 मिनट लेट रही.

जनसाधारण आधा घंटा लेट से दानापुर पहुंची. ट्रेनों के लेट से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. है. खासकर पटना जंक्शन से आगे की सफर करनेवाले को काफी इंतजार करना पड़ा.इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी 20 से 35 मिनट लेट रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन