Lemongrass Farming बिहार के किसान बंजर भूमि में अफीम की खेती छोड़ इस पौधे की कर रहे खेती, कमा रहे लाखों रुपये

lemongrass farming बिहार के गया के डीएम ने लेमनग्रास आधारित उत्पादों के निर्माण पर जोर देते हुए कहा है कि इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसकी खेती को दवा के रूप में विकसित विकसित किया जायेगा.
Lemongrass farming News. बिहार के गया में डीएम की पहल पर कृषि विभाग ने लेमनग्रास खेती का विस्तार करने की योजना बनायी है. बाराचट्टी में लेमनग्रास की खेती अफीम उन्मूलन के लिए प्रारंभ की गयी थी. वहीं, बांकेबाजार की कृषि योग्य बंजर भूमि से कुछ आय प्राप्त करने के उद्देश्य से फसल का ट्रायल किया गया. यह दोनों प्रखंडों में उद्देश्य में सफल हो रहा है. बाराचट्टी की जयगीर पंचायत में लेमनग्रास की खेती अफीम से ज्यादा लाभप्रद साबित हुई है. जयगीर में अब कोई भी व्यक्ति अफीम की खेती नहीं करते हैं. बांकेबाजार के बेला गांव में बंजर भूमि में कभी कोई फसल नहीं होती थी. इस बंजर भूमि में आज लेमनग्रास की खेती लहलहा रही है और किसान अच्छा आय प्राप्त कर रहे हैं. उदय प्रसाद समेत आठ व्यक्तियों की निजी भूमि बिल्कुल बंजर थी, वह अब आय दे रही है. जिले में 3237 हेक्टेयर कृषि योग्य बंजर भूमि है. इस भूमि पर लेमनग्रास की खेती कराने का लक्ष्य है. ऐसी ही बंजर भूमि गुरुआ प्रखंड के बलौटी में है. यहां भी किसानों ने 20 एकड़ के एक कल्स्टर में लेमनग्रास लगायी है.
लेमनग्रास तेल की घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है. लेमनग्रास तेल में बहुत सारे शक्तिशाली औषधीय गुण पाये जाते हैं. इसको लगाने से हमारी त्वचा को बहुत फायदा मिलता है. लेमनग्रास तेल देखने में चमकीला व हल्के पीले रंग का होता है. लेमनग्रास तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री व एंटीफंगल आदि अनेक औषधीय गुणों का भंडार होता है. इसका उपयोग कर शरीर से तनाव, सुजन, स्ट्रेस, डिप्रेशन, दर्द आदि को कम किया जा सकता है. लेमनग्रास तेल में 70% से अधिक सिट्राॅल पाया जाता है. इस सिट्राॅल से विटामिन ए बनता है. लेमनग्रास तेल विभिन्न काॅस्मेटिक उत्पाद, सैनेटाइजर, फिनाइल, टाॅयलेट क्लीनर व काॅस्मेटिक साबुन, टेलकम पाउडर, फेश पाउडर, क्रीम आदि बनाये जाते हैं.
डीएम त्यागराजन ने बताया कि आत्मा, गया के माध्यम से बांकेबाजार इलाके की महिलाओं को शीघ्र ही लेमनग्रास आधारित उत्पादों विशेषकर फिनाइल, सैनेटाइजर व काॅस्मेटिक साबुन निर्माण पर प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रति 100 ग्राम लेमनग्रास में निम्न प्रकार से पोषक तत्व पाये जाते हैं.
पानी 70.58 ग्राम
ऊर्जा 99 कैलोरी
प्रोटीन 1.82 ग्राम
फैट 0.49 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 25.31 ग्राम
कैल्शियम 65 मिलीग्राम
आयरन 8.17 मिलीग्राम
मैग्नीशियम 60 मिलीग्राम
फास्फोरस 101 मिलीग्राम
पोटैशियम 723 मिलीग्राम
सोडियम 6 मिलीग्राम
जिंक 2.23 मिलीग्राम
कॉपर 0.266 मिलीग्राम
मैंगनीज 5.224 मिलीग्राम
सिलेनियम 0.7 माइक्रोग्राम
विटामिन सी 2.6 मिलीग्राम
थियामिन 0.065 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन 0.135 मिलीग्राम
नियासिन 1.101 मिलीग्राम
पैंटोथैनिक एसिड 0.050 मिलीग्राम
विटामिन बी-6 0.080 मिलीग्राम
फोलेट डीएफइ 75 माइक्रोग्राम
विटामिन एआइयू 6 आइयू
फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड 0.119 ग्राम
फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड 0.054 ग्राम
फैटी एसिड टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड 0.170 ग्राम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




