नीतीश कुमार से मिलने के बाद नरम पड़े समाज कल्याण मंत्री, सहनी बोले- अब नहीं दूंगा इस्तीफा

Updated at : 07 Jul 2021 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार से मिलने के बाद नरम पड़े समाज कल्याण मंत्री, सहनी बोले- अब नहीं दूंगा इस्तीफा

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी अब अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब घंटा भर मुलाकात के बाद श्री सहनी ने कहा कि अब कोई भी विवाद नहीं है. मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात भी नहीं रह गयी है.

विज्ञापन

पटना. समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी अब अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब घंटा भर मुलाकात के बाद श्री सहनी ने कहा कि अब कोई भी विवाद नहीं है. मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात भी नहीं रह गयी है.

मैंने अपनी बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. अब सारा विवाद समाप्त हो गया है. कोई बात नहीं रह गयी है. पहले की तरह काम करूंगा. कल से विभाग का काम संभाल लूंगा.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप पहले की तरह अच्छे से काम करिए. हमारा पूरा सहयोग रहेगा.

मेरी जो भी शिकायतें थीं, उनको सीएम से बहुत ही गंभीरता से सुना और उसे तत्काल दूर करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि मुझे नीतीश कुमार पर पूरा यकीन है और अब मेरे मन में कोई बात नहीं रह गयी है. इसके पहले श्री सहनी दिल्ली से पटना लौटे और शाम में मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

मालूम हो कि 30 जून को विभाग में कतिपय तबादले को लेकर मदन सहनी ने विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी. दूसरी ओर अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद ने इतना भर कहा कि मैंने सभी फाइलें मुख्य सचिव के पास भेज दी हैं. अब मुझे कुछ नहीं कहना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन