बेगूसराय के बाद अब आरा में 86 लोगों को कुत्ते ने काटा, नाराज लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: आरा में आवारा कुत्तों ने लोगों को जीना दुभर कर दिया है. यहां पर एक पागल कुत्ता ने 86 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. आवारा कुत्तों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

आरा. बिहार के आरा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है. दो दिन के अंदर करीब 86 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है. सभी जख्मी लागों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के बाद नाराज लोगों के कुत्ते को लाठी-डंडे से पीट पीटकर मार डाला है. कुत्ते के काटने से बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. बताया जा रहा है कि आरा में आवारा कुत्तों ने लोगों को जीना दुभर कर दिया है. आवारा कुत्तों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. इस घटना की सूचना पर नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है और इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों पर नजर रख रही है. दो दिन पहले भी बेगूसराय में दर्जनों लोगों को आवार कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया था.

आरा में 86 लोगों को कुत्ते ने काट कर किया जख्मी

जानकारी के अनुसार आवारा कुत्ता शहर के केजी रोड, महाराजा कॉलेज, सदर अस्पताल रोड, महादेवा, शिवगंज और मोती टोला समेत अन्य इलाके के लोगों पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने से 85 से अधिक लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कियाा जा चुका है. सभी घायलों को इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है. लोगों की शिकायत पर आरा नगर निगम की टीम पागल कुत्ते की खोज शुरू कर दी. लेकिन नगर निगम टीम को सफलता नहीं मिली.

Also Read: बेगूसराय में जनेऊ और मुंडन के दौरान हर्ष फायरिंग, 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
नाराज लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर मार डाला

गुरुवार की सुबह नाराज लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद पागल कुत्ते को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. बता दें कि पिछले एक साल के भीतर बेगूसराय में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को नोंचकर मार डाला है. ग्रामीणों को कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले दिनों पटना से पहुंची शूटरों की टीम ने कई कुत्तों को मार गिरायी थी. इसके बाद बेगूसराय के लोगों ने राहत की सांस ली थी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन