बेगूसराय में जनेऊ और मुंडन के दौरान हर्ष फायरिंग, 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर
बेगूसराय में जनेउ और मुंडन समारोह में गाना बजाना के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी. इसी बीच गोली के बारूद लगने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर जनेउ और मुंडन समारोह में गाना बजाना के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी. इसी बीच गोली के बारूद लगने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की बतायी जा रही है. घायलों में से एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जबकि दो बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार बेगूसराय के पहसारा गांव निवासी गुड्डू सिंह के घर में जनेऊ और मुंडन का कार्यक्रम 26 जनवरी को था. गुरुवार की देर रात घर पर गाना बजाना का कार्यक्रम हो रहा था. इसी बीच वहां हर्ष फायरिंग की गई. इस फायरिंग में गाना बजाना देख रहे देख रहे तीन बच्चे को गोली का बारूद लग गया. सुनील सदा का 7 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के चेहरे पर बारूद लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि गुड्डू सिंह के एक रिश्तेदार और एक अन्य बच्चा जख्मी हो गये.
Also Read: मुजफ्फरपुर में महिला ने तीन बच्चों के साथ पोखर में लगाई छलांग, दो बच्चों के शव की तलाश जारी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. घायल बच्चे के परिजनों ने बताया कि जनेऊ और मुंडन के दौरान घर पर गाना बजाना चल रहा है. बच्चे डांस कर रहे थे. इसी दौरान फायरिंग की गई. जिसमें गोली के बारूद लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, इसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










