Bihar News: प्रेम विवाह करने के कुछ ही दिन बाद पति ने छोड़ा तो की सुसाइड, जानें पूरा मामला...

Updated at : 01 Nov 2021 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: प्रेम विवाह करने के कुछ ही दिन बाद पति ने छोड़ा तो की सुसाइड, जानें पूरा मामला...

Bihar News: शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे. इसी बीच अगस्त में पति ने उसे छोड़ दिया. इस बात से वह काफी डिप्रेशन में चल रही थी.

विज्ञापन

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड -9 में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. मृतक की पहचान 34 वर्षीया अनिता कुमारी बेगुसराय के बरौनी की रहने वाली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनिता फरवरी में अभिनव कुमार नाम के युवक से फरवरी में प्रेम विवाह की थी.

शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे. इसी बीच अगस्त में पति ने उसे छोड़ दिया. इस बात से वह काफी डिप्रेशन में चल रही थी. रविवार को जब अनिता की में फोन किया तो वह उठायी. कई बार फोन करने के बाद भी जब बेटी ने फोन नहीं उठाया तो राजाबाजार में रह रहे मौसेरे भाई को फोन लगाया गया. इसके बाद भाई अनिता के घर पहुंच गया.

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से जवाब नहीं आया तो, भाई ने इस बात की सूचना पाटलिपुत्र थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा को तोड़ दिया. अनिता का शव फंदे से लटका था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन