Bihar Ka Mausam: बिहार के इन जिलों में चल सकती है शीतलहर, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Nov 2025 8:01 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है. जिससे कई जिलों में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ेगा.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है और ठंड धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगी है. IMD के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. रात के तापमान में गिरावट जारी है, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंड महसूस होने लगी है.

रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान औरंगाबाद में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10.2 से 17.2 डिग्री के बीच रहा. IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और हल्की गिरावट हो सकती है, हालांकि फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है.

बिहार का न्यूनतम तापमान

रविवार को सबसे गर्म जिला कौन रहा?

रविवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो किशनगंज में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सुबह के समय कुछ इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. विशेष रूप से पूर्णिया में Visibility 800 मीटर तक पहुंच गई, जो रविवार को राज्य में सबसे कम थी. कोहरे में कमी-बढ़ोतरी का असर सुबह यातायात पर भी देखने को मिल सकता है.

तापमान में होगी 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की आशंका जताई गई है. इससे राज्य में ठंड का असर और तेज महसूस होगा. सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों जैसे- कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में सुबह के समय शीतलहर जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है. इन इलाकों में सुबह के दौरान ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को अतिरिक्त ठिठुरन महसूस हो सकती है.

घर से बाहर निकलते समय रखें ये ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात बाहर निकलते समय सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है. जैसे-जैसे पारा नीचे जाएगा, ठंड का असर और व्यापक रूप से महसूस होने लग सकता है.

Also Read: आरजेडी से टिकट कटने पर 25 सीटों का दिया था श्राप, रिजल्ट के बाद वायरल हुआ तेजस्वी के इस नेता का वीडियो

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन