आरजेडी से टिकट कटने पर 25 सीटों का दिया था श्राप, रिजल्ट के बाद वायरल हुआ तेजस्वी के इस नेता का वीडियो
राजद नेता मदन शाह की फाइल फोटो
Bihar Politics: बिहार चुनाव नतीजों के बाद राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. टिकट कटने के बाद गुस्से में कही गई उनकी बात अब सच हो गई है. उन्होंने श्राप दिया था कि RJD 25 पर सिमट जाएगी.
Bihar Politics: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पूर्वी चंपारण के मधुबन सीट से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह की कही बातों को लोग ‘भविष्यवाणी’ बताकर चर्चा कर रहे हैं. टिकट कटने के बाद पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर फटे कुर्ते में रोते हुए नजर आए. मदन साह ने उस वक्त भावुक होकर कहा था- तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और राजद 25 सीटों पर सिमट जाएगी. चुनाव नतीजे आने के बाद राजद वास्तव में ठीक 25 सीटों पर सिमट गई. जिसके बाद से मदन साह का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
पार्टी के आंदोलनों में भी शामिल हुए हैं मदन शाह
चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मीडिया से बातचीत में मदन साह ने बताया कि वे 1990 से राजद के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. पार्टी के आंदोलनों में कई बार घायल होने के बावजूद भी वे लगातार संगठन के साथ खड़े रहे. उनके मुताबिक लालू प्रसाद यादव ने उन्हें मधुबन से टिकट देने का वादा किया था, लेकिन आखिरी समय में हेलिकॉप्टर से लाकर एक बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया, जिसका पार्टी से कोई जुड़ाव नहीं था.
‘जो बात मुंह से निकली, वही सच हो गई’
उन्होंने कहा कि टिकट कटने से उन्हें गहरा आघात पहुंचा था और दुख में जो बात उनके मुंह से निकली, शायद वही सच हो गई. लेकिन, उन्हें याद नहीं कि उन्होंने उस समय क्या-क्या कहा था. संजय यादव द्वारा पार्टी तोड़ने और टिकट के लिए पैसे मांगने के आरोपों पर मदन साह ने कहा कि राजनीति में पैसों की जरूरत नई बात नहीं है, लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को पैसे लेकर टिकट देना गलत है. उन्होंने यह भी दावा किया कि टिकट कटने के बावजूद उन्होंने पार्टी के लिए काम करना जारी रखा. पार्टी से बगावत नहीं की.
Also Read: ‘मैं राजनीति और परिवार छोड़ रही हूं…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला पोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










