सेल्फी लेने में ट्रेन से कट दो की मौत तीसरे ने नदी में कूद बचायी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार-बरौनी रेलखंड के लालपुल पर सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्रों की मौत नार्थ इस्ट ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. वहीं, तीसरे छात्र ने पुल से कोसी नदी की धार में कूद कर अपनी जान बचायी. सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही शिवाजीनगर निवासी समीर (15), रोशन कुमार तथा बिट्टू […]
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार-बरौनी रेलखंड के लालपुल पर सेल्फी लेने के चक्कर में दो छात्रों की मौत नार्थ इस्ट ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. वहीं, तीसरे छात्र ने पुल से कोसी नदी की धार में कूद कर अपनी जान बचायी. सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही शिवाजीनगर निवासी समीर (15), रोशन कुमार तथा बिट्टू पासवान सुबह घूमने लालपुल की ओर निकले.
लालपुल पार कर तीनों छात्र एक मकई के खेत में गये. जहां से उनलोगों ने कुछ मक्का का भुट्टा तोड़ा. उसके बाद वह तीनों पुल से होकर अपने घर की ओर निकलने लगे. इस बीच रोशन ने कहा चलो एक सेल्फी हो जाये. तीनों सेल्फी लेने लगे. इधर, सेमापुर से कटिहार नार्थ इस्ट ट्रेन आ रही थी. सेल्फी लेते-लेते ट्रेन तीनों के समीप आ गयी. खतरे को भांप कर बिट्टू पासवान 30 फुट ऊंची पुल से कारी कोसी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन समीर एवं रोशन पुल पर दौड़ने लगे. इससे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










