रोहतास में घूस लेते पीएचइडी के कैशियर को निगरानी ने दबोचा

Updated at : 08 Apr 2017 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास में घूस लेते पीएचइडी के कैशियर को निगरानी ने दबोचा

पटना से आयी निगरानी की टीम ने शुक्रवार को रोहतास के पीएचइडी के कैशियर को एक ठेकेदार से 27 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपित कैशियर को अपने साथ पटना लेकर चली गयी. निगरानी के डीएसपी ने बताया कि ठेकेदार अनिल सिंह ने विभागीय योजना के तहत 76 […]

विज्ञापन
पटना से आयी निगरानी की टीम ने शुक्रवार को रोहतास के पीएचइडी के कैशियर को एक ठेकेदार से 27 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपित कैशियर को अपने साथ पटना लेकर चली गयी. निगरानी के डीएसपी ने बताया कि ठेकेदार अनिल सिंह ने विभागीय योजना के तहत 76 चापाकल लगाये थे. इसका बिल दो लाख 16 हजार था. बिल पास करने के लिए ठेकेदार ने कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार से मुलाकात की, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए 27 हजार रुपये देने होंगे. इस पर वह कैशियर शारदा चौधरी से मिले. कैशियर ने भी यही बात दोहरायी. इसके बाद ठेकेदार ने निगरानी विभाग से संपर्क किया. विभाग ने पहले अपने स्तर से मामले की छानबीन की.
जांच में मामला सही पाया गया. शुक्रवार को रणनीति के तहत ठेकेदार को 27 हजार देकर कैशियर के पास भेजा गया. रुपये लेते ही रंगे हाथों कैशियर को गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी ने कहा कि कैशियर से पटना में पूछताछ की जायेगी. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाये गये आरोप की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन