जेल में बंद रीतलाल ने मंगवायी ठेकेदार से 25 लाख की रंगदारी

पटना : बेऊर जेल में बंद विधान पार्षद रीतलाल यादव अपने गुर्गों के माध्यम से रेलवे के ठेकेदारों से रंगदारी वसूलवा रहा है. वह मोबाइल से जेल के अंदर से ही गुर्गों को आदेश देता है और गुर्गे उसके आदेश का पालन करते हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब ठेकेदार शंभु कुमार से उसके […]
पटना : बेऊर जेल में बंद विधान पार्षद रीतलाल यादव अपने गुर्गों के माध्यम से रेलवे के ठेकेदारों से रंगदारी वसूलवा रहा है. वह मोबाइल से जेल के अंदर से ही गुर्गों को आदेश देता है और गुर्गे उसके आदेश का पालन करते हैं. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब ठेकेदार शंभु कुमार से उसके गुर्गे ने 25 लाख की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी दी. इसके बाद पुलिस ने रीतलाल के एक गुर्गे सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. यह मूल रूप से नालंदा के सारे इलाके का रहनेवाला है, लेकिन यह वर्तमान में रूपसपुर थाने के रंजन पथ में रह रहा था. यह भी किसी दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर रेलवे में ठेकेदारी का काम करता था, लेकिन यह केवल इसलिए रीतलाल यादव के लिए काम करता था. ताकि, इसे बिना किसी जोर-अजमाइश के रीतलाल के प्रभाव के कारण ठेकेदारी मिल जाये.
पाटलिपुत्र पुलिस ने गैर लाइसेंसी पिस्टल रख कर बिल्डर प्रमोद कुमार के बॉडीगार्ड बने सोनू को गिरफ्तार कर लिया. सोनू मैनपुरा का रहने वाला है, जबकि बिल्डर गोसाई टोला के रहने वाले है. एक पैसा के हेरा-फेरी के मामले में पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










