छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला
Updated at : 03 Apr 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

हथुआ (गोपालगंज) : रूपनचक गांव में शनिवार की रात छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस घटना में सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हमलावरों से घिरी पुलिस ने हवाई फायरिंग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. पांच थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच […]
विज्ञापन
हथुआ (गोपालगंज) : रूपनचक गांव में शनिवार की रात छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस घटना में सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हमलावरों से घिरी पुलिस ने हवाई फायरिंग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. पांच थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोरचा संभाला, तब जा कर हमलावर पीछे हटे. घटना के बाद अधिकतर ग्रामीण फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत पुलिस रूपनचक गांव के मिथिलेश साह व कमलेश साह के घरों छापेमारी करने गयी थी.
आरोपितों के परिवार के लोगों ने पुलिस का विरोध किया. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी. इसी दौरान गांव के लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडा, तलवार आदि से हमला कर दिया. पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. सूचना पर हथुआ के एसडीपीओ मो इम्तेयाज अहमद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ा.इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी सब इंस्पेक्टर बीके सिंह, लक्ष्मी नारायण महतो, ऋषि मुनी, मुसलिम नइन सहित सिपाही दीपक व नीतीश का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया.
बाद में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सब इंस्पेक्टर बीके सिंह के बयान पर गांव के 29 नामजद तथा 75 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हथुआ इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी हमलावरों को चिह्नित कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




