मंटू राय की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने की छापेमारी

Published at :27 Feb 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
मंटू राय की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने की छापेमारी

छपरा (सदर). डोरीगंज से कोइलवर तक दियारा क्षेत्र में बालू व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने समेत हत्या, रंगदारी आदि कई मामलों के वांछित मंटू राय की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लगभग दो घंटे तक छापेमारी की. पहलेजा ओपी के आसपास व निर्माणाधीन रेलवे पुल की ओर ले जाकर एसपी ने […]

विज्ञापन

छपरा (सदर). डोरीगंज से कोइलवर तक दियारा क्षेत्र में बालू व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने समेत हत्या, रंगदारी आदि कई मामलों के वांछित मंटू राय की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लगभग दो घंटे तक छापेमारी की. पहलेजा ओपी के आसपास व निर्माणाधीन रेलवे पुल की ओर ले जाकर एसपी ने जहां छापेमारी की, वहीं झुग्गी-झोंपड़ी में रहनेवाले लोगों, बालू के धंधे में लगे मजदूरों, नाविकों व कुछ व्यवसायियों से भी बातचीत हुई. एसपी श्री सिंह ने कहा कि मंटू राय के क्षेत्र में होने की सूचना उन्हें मिली थी. परंतु, मौका पाकर वह निकल गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि बालू व्यवसायियों से रंगदारी के मामले में अपना साम्राज्य स्थापित करनेवाले इस अपराधी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा. वहीं, स्थानीय सोनपुर, नयागांव, दिघवारा, डोरीगंज पुलिस के कुछ पदाधिकारियों व कर्मियों की गतिविधियों पर भी उनकी नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन