दो आरोपितों को सूरत ले गयी पुलिस

Published at :25 Feb 2014 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
दो आरोपितों को सूरत ले गयी पुलिस

छपरा (सदर). सूरत के व्यवसायी सोहैल हिंगोरा के ममेरे भाई रियाज रफीक भाई मेनन से दो करोड़ रुपये फिरौती मांगने और उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में छपरा कारा में बंद दो आरोपितों को सूरत पुलिस मंगलवार की सुबह कारा से लेकर सूरत के लिए रवाना हुई. ये दोनों […]

विज्ञापन

छपरा (सदर).

सूरत के व्यवसायी सोहैल हिंगोरा के ममेरे भाई रियाज रफीक भाई मेनन से दो करोड़ रुपये फिरौती मांगने और उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में छपरा कारा में बंद दो आरोपितों को सूरत पुलिस मंगलवार की सुबह कारा से लेकर सूरत के लिए रवाना हुई. ये दोनों सोहैल अपहरण मामले में अप्राथमिकी आरोपित गौतम कुमार कक्कू (पिता, विनोद कुमार) तथा पंकज कुमार मोती (पिता, उमेश महतो) हैं. छपरा कोर्ट के प्रभारी सीजेएम मो नइमुल्ला ने सूरत के जिला अपराध ब्यूरो के इंस्पेक्टर बीके बानार द्वारा इन दोनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर सूरत ले जाने की अनुमति मांगे जाने के बाद सोमवार को आदेश दिया. इसके बाद यह कार्रवाई हुई. मंगलवार की सुबह आठ बजे इंस्पेक्टर वीके बानार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर एलएस चौधरी, एएसआइ रामरतन सिंह, दिनेश मामन की देखरेख में पुलिस के जवान इन दोनों अभियुक्तों को किराये की गाड़ी से भारी सुरक्षा के बीच छपरा जंकशन ले गये. वहां से दोनों अभियुक्तों को लेकर सूरत के लिए रवाना हो गये.

मालूम हो कि इस मामले में एक अभियुक्त पंकज कुमार मोती ने पूर्व में ही सीजेएम कोर्ट में एक आवेदन देकर प्रोडक्शन वारंट पर आदेश देने के पूर्व कानूनी बिंदुओं को ले मौका दिये जाने का आग्रह किया था. डीसी बाल थाना कांड संख्या प्रथम केस नंबर 3/14 में सूरत के ममेरे भाई रियाज रफीक भाई मेमन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें मोबाइल से रंगदारी मांगे जाने के बाद कॉल डिटेल्स के आधार पर सूरत पुलिस ने रविश को सूरत ले जाकर पूछताछ की थी, जिसमें इन दोनों अभियुक्तों का नाम आया था. मालूम हो कि सोहैल अपहरणकांड में नयागांव थाना कांड संख्या 111/2013 में पांच अप्राथमिक अभियुक्तों रविश कुमार, सबल किशोर सिंह, रामप्रकाश, गौतम कुमार पप्पू और पंकज कुमार मोती के विरुद्ध अपराध अनुसंधान विभाग के इंस्पेक्टर व कांड के अनुसंधानकर्ता आरके ब्रrाचारी ने कोर्ट में आरोपपत्र भी दायर कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन