नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ में बिहार के मृतकों के हुई पहचान, हादसे में इन 9 लोगों की गई जान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Feb 2025 11:25 AM
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में बिहार के 9 लोग समेत कुल 18 लोगों की जान चली गई. बिहार के मृतकों की पहचान हो गई है.
New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है. रेलवे की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद यह बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में रेल मंत्री को पूरी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली गई. अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है.
भगदड़ में मारे गए मृतकों के नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाले लोगों में बक्सर की आशा देवी (79), सारण की पूनम देवी (35), पटना की ललिता देवी (35), मुजफ्फरपुर की सुरुचि (11), समस्तीपुर की कृष्णा देवी (40), समस्तीपुर के विजय साह (15), नीरज कुमार राय (12), नवादा की शांति देवी (40) और नवादा की पूजा कुमारी (8) की दुखद मौत हो गई.
भगदड़ को लेकर बिहार में राजनीति शुरू
इस भगदड़ को लेकर अब बिहार में राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व रेल मंत्री लालू यादव सहित विपक्ष के नेता जहां इस भगदड़ के लिए सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष इस घटना को लेकर दुख प्रकट कर रहा है. पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने मची भगदड़ को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह हादसा रेलवे की बदइंतजामी की वजह से हुआ. यह घटना बहुत दुखद है. इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए.
तेजस्वी ने इस घटना पर दुख जताते हुए रेलवे स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं. तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था एवं भगदड़ के कारण हुई असामयिक मौतों से मन व्यथित है. इतने सरकारी संसाधनों के बावजूद भगदड़ में श्रद्धालुओं की जान जा रही है तथा डबल इंजन सरकार इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की लीपापोती कर पीआर करने में व्यस्त है. आमजनों व श्रद्धालुओं की बजाय सरकार का ध्यान मीडिया प्रबंधन, वीआईपी लोगों की सुविधा और उनकी व्यवस्था तक ही सीमित है.”
इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘फालतू है कुंभ…’, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
क्या बोले एनडीए के नेता
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान हुए हादसे पर शोक जताया है. इस दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि इस घटना से हम सभी को सीख लेनी चाहिए.
जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ से जिन लोगों की मौत हुई है, उससे जदयू परिवार मर्माहत है. रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राजद नेता लालू यादव को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे समय में कुंभ पर सियासत करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि कैसे घायलों और मृतक के परिवारों को मदद कर सकते हैं, इस पर बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें: CM Nitish का ऐलान, नई दिल्ली स्टेशन हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख का मुआवजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










